जिस तेजी के साथ डिजिटल मीडिया पत्रकारिता बढ़ रही है। उसी तेजी के साथ उसकी जरूरतों को समझने की आवश्यकता है। यह किताब डिजिटल मीडिया की दुनिया को सीधे और सपाट शब्दों में स्पष्ट करती है। बताती है कि आखिर कैसे एसईओ जैसे भारी शब्द को हल्के तरीके से समझ सकते हैं। खबर लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना है। फेसबुक लाइव से लेकर ट्वीटर का उपयोग कैसे अपने पत्रकारिता जीवन में करें। कैसे समझें कि सोशल मीडिया के टूल्स न्यूज रूम की परिभाषा कहां तक बदल चुके हैं और आगे कहां पहुंचाएंगे। एक ऐसी किताब जो आपको डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया को करीब से समझने और समझाने का प्रयास करती है।