यह पुस्तक दिल की गहराईयों से निकले भावो को एकत्र कर शब्दो में ढालकर लिखी कविताओ का संकलन है। इसलिए इसे दिल की आवाज शीर्षक से नवाजा गया है। इसमें व्यक्ति के हर तरह के भावों का समावेश किया गया है जो किसी भी परिस्थिति को देखते हुये उसके दिल में उठते हैं। जिसे पढ़कर आप स्वयं को उसी परिस्थिति में शामिल पायेंगे जो जीवन के दौर में आपने भी कभी महसूस की होगी। एक बार पढ़ कर आप अवश्य बतायें।