दिल की जमीन' पुस्तक डॉ रवि कीर्ति द्वारा लिखित कविताओं का संकलन है इस पुस्तक में मानव जीवन के अलग-अलग पड़ावों पर पैदा होने वाले भाव तथा आसक्तियों का मार्मिक वर्णन किया है। हालांकि इस पुस्तक को चार भागों में विभाजित किया गया है परंतु इसमें पुरुष-महिला बचपन- बुढ़ापा प्रेम-विरहा परिस्थिति व प्रेरणा और व्यक्ति विशेष पर भी टिप्पणी की गई है। इस पुस्तक के 4 भाग हैं। प्रथम भाग में मानव जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियां एवं उनसे उपजे दर्द संवेदनाओं और भावनाओं को व्यक्त किया गया है द्वितीय भाग में व्यक्ति तथा रिश्तों पर अपने-अपने पक्ष की कविताएं सम्मिलित हैं तृतीय भाग में प्रेरणा तथा शक्ति से भरी हुई कविताओं का संकलन किया गया है चतुर्थ तथा अंतिम भाग में जीवन यथार्थ से संबंधित कविताएं सम्मिलित हैं।