Disha महाभारत for young Minds - Hindi Edition | Student Takeaways and Reflections | Timeless mythology Tale/ Story of Valour Wisdom and Virtue for Children/ Kids/ Teenagers & Parents


Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.

LOOKING TO PLACE A BULK ORDER?CLICK HERE

About The Book

महाभारत की कथा आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी प्राचीन काल में थी। यह केवल युद्ध और कथाओं का संग्रह नहीं बल्कि इस कथा के हर पात्र इसके हर प्रसंग में नैतिकता साहस निर्णय संघर्ष रिश्ते आत्म-नियंत्रण जैसे मानवीय और नैतिक मूल्यों के बारे में एक गहरी सीख भी छिपी हुई हैं। अर्जुन की दुविधा हमें सही निर्णय लेने की सीख देती हैं कर्ण की प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा कठिन परिस्थितियों में सिद्धांतों पर टिके रहने की प्रेरणा देती हैं तथा द्रौपदी का साहस हमें अन्याय और कठिनाइयों का सामना करने का साहस देता है। श्रीकृष्ण और विदुर की नीति यह याद दिलाते हैं कि बुद्धिमानी से भरा सही मार्ग हमेशा विजय और सम्मान दिलाता है।इन कथाओं से मिलने वाली सीख आज के समय में भी हमारे व्यक्तिगत जीवन सामाजिक रिश्तों और पेशेवर दुनिया में नैतिकता धैर्य और आत्म-विश्वास बनाए रखने में मदद करती है। यही कारण है कि महाभारत का ज्ञान हर पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण और प्रासंगिक बना हुआ है।“महाभारत फॉर यंग माइंड्स” ख़ास तौर पर युवाओं और विद्यार्थियों के लिए लिखी गई है जिसमें महाभारत के अठारह पर्वों की गहरी बातों को आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है।खास बात यह है कि हर अध्याय के अंत में “बोध दृष्टि” दी गई है जो बताती है कि महाभारत के विभिन्न प्रसंगों से हम अपने जीवन में क्या सीख सकते हैं।पुस्तक की विशेषताएँ• महाभारत की पूरी कथा 56 अध्यायों में।• रोचक भाषा कम-ज्ञात प्रसंग और जीवंत चित्रण।• हर अध्याय के अंत में जीवनोपयोगी सीख।• विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आधुनिक चुनौतियों से जूझने वाले प्रेरक सबक।• पुस्तक की भूमिका में वेदव्यास और गणेशजी की भूमिका व प्राचीन ग्रंथों का परिचय।• पुस्तक के परिशिष्ट खंड में महाभारत से जुड़ी रोचक जानकारी कुरु वंश का वंश-वृक्ष और पात्रों की झलक।“महाभारत फॉर यंग माइंड्स” दिशा प्रकाशन द्वारा प्राचीन ग्रंथों के ज्ञान को एक करोड़ घरों तक पहुँचने के मिशन के तहत किए गए प्रयास की शृंखला में एक कड़ी है जिसके अंतर्गत रामायण वेद-उपनिषद और भगवद्गीता पर आधारित तीन पुस्तक पहले ही दिशा प्रकाशन से प्रकाशित किए जा चुके हैं।इस पुस्तक में महाभारत की कथा केवल कथा कहने का प्रयास नहीं है बल्कि यह जीवन को प्रकाशमान करने वाला एक दीपक है जो पाठकों को अपने भीतर झाँकने और अपने मार्ग को पहचानने की प्रेरणा देगा। आशा है यह पुस्तक हर पाठक को हिम्मत देगी और जीवन में सही मूल्यों पर टिके रहने का रास्ता दिखाएगी।
Piracy-free
Piracy-free
Assured Quality
Assured Quality
Secure Transactions
Secure Transactions
Fast Delivery
Fast Delivery
Sustainably Printed
Sustainably Printed
downArrow

Details