*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
यह पुस्तक हिंदी भजन और आरतियों का एक उत्कृष्ट संग्रह ही नहीं यह भजन और आरती के महत्व एवं आध्यात्मिक प्रभाव के बारे में भी अवगत कराती है जो हमारी सांस्कृतिक विरासत का अनमोल हिस्सा है। इसमें विभिन्न कालखंडों के प्रसिद्ध कवियों द्वारा रचित भजन संकलित किए गए हैं जिनकी रचनाएँ सदियों से भारतीय मन को प्रेरित करती आई हैं। ये भजन न केवल भारत में बल्कि विदेशों में बसे भारतीयों द्वारा भी बड़े चाव से गाए जाते हैं। इस संग्रह का एक मुख्य उद्देश्य प्रमुख भजनों को एक ही स्थान पर संजोकर अभिलेखित करना भी है जिससे उनका संरक्षण सुनिश्चित हो सके और आने वाली पीढ़ियाँ भी इनका लाभ उठा सकें। यह पुस्तक पाठकों को न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतोष का अनुभव भी कराती है। आशा है कि इस संग्रह के माध्यम से हर व्यक्ति अपने जीवन में भक्ति के उज्ज्वल प्रकाश का अनुभव करेगा और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर की महानता को समझेगा।