*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
यह कहानी है हितेश और रागिनी की। हितेश एक ऐसा लड़का जिसे हमेशा पब्लिसिटी में रहना पसंद है जिसे उसके दोस्त बहुत प्यार करते हैं जो अपने कॉलेज में एक हीरो की ज़िन्दगी जीता है; जो चाहता है सारा कॉलेज बिल्कुल वैसे चले जैसा वो चाहे। अब हीरो है तो उसकी एक हिरोइन भी होनी चाहिये। फिर उसे एक दिन अपनी हिरोइन रागिनी मिल जाती है और उसकी लव स्टोरी शुरू होती है। वह सोचता है यह टाइम पास है कॉलेज छोड़ने के बाद वह अपनी लव स्टोरी भी समाप्त कर देगा। रागिनी एक ऐसी लड़की जो अपनी शर्तों पर जीना चाहती है। वो अपनी ज़िन्दगी के बड़े-से-बड़ा फैसले खुद लेती है वो केवल अपने आप से प्यार करती है। उसका मानना है जब लड़के फ्लर्ट कर सकते हैं तो लड़कियाँ क्यों नहीं। उसे फ्लर्ट करने के लिए जो लड़का मिलता है उसका नाम है हितेश। इसके बाद वो दोनों बहुत खुश थे। हितेश को लगता था रागिनी बस उसके लिए टाइम पास है और रागिनी को लगता था फ्लर्ट करने के लिए हितेश से अच्छा भला कौन मिलेगा। लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब उनके दिल के अंदर दो इडियट्स जन्म ले लेते हैं। वो इडियट जो आपस में एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं वो इडियट जो सिर्फ एक-दूसरे के लिए बने हैं। तो क्या वो इडियट कभी उन दोनों को आपस में मिला पायेंगे? क्या हितेश और रागिनी कभी उनको पहचान पायेंगे? क्या वो कॉलेज खत्म होने के बाद बिछुड़ जायेंगे? उन दोनों इडियट्स की लव स्टोरी में क्या होगा?