जीवन में दुनिया से प्राप्त अनुभवों को शब्दों मे ढालने की एक छोटी सी कोशिश है ! हिंदी और उर्दू मिश्रित आम बोलचाल की हिंदुस्तानी भाषा में अपने एहसासों को शाब्दिक अभिव्यक्ति देने का एक विनम्र एवम अभिनव प्रयास है ! जीवन के महत्वपूर्ण विभिन्न रंगों आयामों तथा विषयों को छूने की चेष्टा मात्र की है ! आशा है सुधी -गुणी पाठकों को पसंद आयेगी ! यदि मेरी किसी रचना का कोई अंश भी किसी पाठक को सोचने पर विवश कर दे और उनके दिल को स्पर्श कर दे तो मैं अपना श्रम और साधना सफल समझूँगा !