वे एक दूसरे को अच्छी तरह जानते थे लेकिन ऐसा सवाल उनके बीच आ खड़ा हुआ जिसका उत्तर उनमें से किसी के पास भी नहीं था। आकाश को छूने वाले सपनों और मन को दर्द में भिगो जाने वाले आंसुओं का सफल चित्रण...प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम की परिचित शैली में लिखा गया यह एक अत्यंत रोचक उपन्यास है| About the Author अमृता प्रीतम पंजाबी के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक थी। अमृता प्रीतम का जन्म 1919 में गुजरांवाला पंजाब (भारत) में हुआ। उनका बचपन लाहौर में बीता और शिक्षा भी वहीं हुई। किशोरावस्था से उन्होंने लिखना शुरू किया। उन्होंने सौ से अधिक कविताओं की किताब लिखी साथ ही फिक्शन बायोग्राफी आलेख और आत्मकथा लिखकर साहित्य में नया मुकाम हासिल किया|