अंग्रेज़ी (English) कौन है जो इस शब्द को नहीं जानता ? और जो नहीं पसंद करता नहीं चाहता कि हम पड़ें न समझें हमारे ख्याल से शायद ही कोई लोग होंगे जो ये सोचते होंगे कि हमें नहीं पढ़ना नहीं जानना और नहीं समझना। अंग्रेजी जैसी भाषा को सीखना आज के युग में अत्यंत आवश्यक हो गया है क्योंकि आज के आधुनिक (Modern) जीवन में अंग्रेजी एक अहम विषय बन चुका है जिसका सीखना बहुत ही ज़्यादा जरूरी है लेकिन चिंता का विषय ये है कि इस भाषा को सीखा कैसे जाए? English जो हर देश हर जिले और हर एक इलाके में बोली व पढ़ी जाती है और क्या खूब कहा गया है की ''जो चीज हमें न आए वो दरअसल मुश्किल ही लगने लगती है जब तक उसे सही ढंग से पढ़ा व जाना न जाए वो कठिन ही लगेगी। हमेशा से देखा गया है कि अंग्रेजी जैसी भाषा को आसानी से नहीं पढ़ा जा सकता जब तक हमें कोई सही तरह से Guide (गाइड) करने वाला ना हो। सभी को सही मार्गदर्शक नहीं मिल सकता इसीलिए सबकी समस्या को देखते हुए हमने एक पुस्तक का निर्माण किया है जो किसी भी पाठक को उसकी English पढ़ने व लिखने को लेकर जो भी परेशानी आती है उसे ज्यादा से ज्यादा खत्म करने में सहायक सिद्ध होगी। हमारे द्वारा इस पुस्तक को इस तरह तैयार किया गया है कि इसे कोई भी पाठक अगर एक बार पढ़कर अभ्यास करे तो कुछ ही महीनों में अंग्रेजी पढ़ना सीख सकता है। यह पुस्तक उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए सहायक सिद्ध होगी जो अंग्रेजी पढ़ने और इसे जानने के इच्छुक हैं कि कैसे पढ़ी जाए। यदि इस पुस्तक को निरंतरता तथा सही ढंग से पढ़ा जाए तो 100% लोग अंग्रेजी पढ़ना व लिखना सीख सकते हैं। इस पुस्तक के रचनाकार का उद्देश्य है ''सभी पढ़ें और सभी बढ़ें।Written By S.S Alamनोट : इस पुस्तक को पढ़ने वाले समस्त पाठकों को सूचित किया जाता है कि यदि वह हिंदी में अक्षर व मात्राओं का सही ज्ञान कर लेते हैं तो इस पुस्तक को सरलता के साथ पढ़ व लिख पाएंगे।