फाग के रंग नामक पुस्तक हिंदू समाज में विशेष महत्व रखने वाले फागुन के महीने और इस महीने में आने वाले ऊर्जावान त्यौहार होली को समर्पित है। होली त्यौहार एक सामाजिक मिलन और प्यार का प्रतीक है जो हमें सामूहिक रूप से एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार और भाईचारे की भावना को बढावा देता है। फाग के रंग पुस्तक न केवल होली के रंगों को प्रस्तुत करती है बल्कि उसके विभिन्न पहलुओं को भी दर्शाती है जैसे धर्मिक सांस्कृतिक और सामाजिक। पुस्तक में सह -लेखकों के द्वारा लिखित काव्य रचनाओं के माध्यम से हमें उनके अद्वितीय दृष्टिकोण रचनात्मकता और साहित्यिक उत्कृष्टता का अनुभव भी मिलता है। फाग के रंग न केवल भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी के प्रसंग में घुले हैं बल्कि वे हमें प्रेम सौहार्द और आत्मीयता के संदेश भी सिखाते हैं। इस पुस्तक में लिखी सभी रचनाएँ लेखकों की स्वरचित एवं मौलिक रचना है। हम आशा करते हैं कि आप सभी पाठकों को हमारे लेखकों की रचनाएँ पंसद आएगी तथा आप इस पुस्तक के माध्यम से फाग का महत्व समझ पाएंगे।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.