फैशन एवं मीडिया शिक्षा - फैशन और मीडिया की व्याख्या करने वाली हिंदी भाषा की यह पहली पुस्तक है इसमें फैशन और मीडिया के सभी क्षेत्रों को शामिल करने की कोशिश की है। आज रुझानों की रिपोर्टिंग का दौर है यकीनन रुझान फैशन उद्योग को चलाते हैं और निश्चित रूप से फैशन और लाइफस्टाइल मीडिया का आधार बनते जा रहे हैं। आजकल फैशन वीक के दौरान दिखाए गए नए कलेक्शन पत्रकारिता के एंगल बन चुके हैं। डिजिटल युग में भी फैशन सम्पादकों का मानना है कि एक चमकदार पत्र-पत्रिकाओं की लग्जरी अपील कभी भी नहीं मर सकती भले ही वे मास मार्कर के बजाय एक एलिट उत्पाद बन जाएं। इस प्रकार फैशन और मीडिया की शिक्षा पर आधारित इस पुस्तक में युवाओं को फैशन और मीडिया फील्ड के सम्मिश्रण से बनने वाले कैरियर विकल्प के साथ साथ इस फील्ड की संभावनाओं के बारे में अवगत कराने का एक प्रयास है। निश्चित रूप से यह पुस्तक जनसंचार और फैशन संचार के विद्यार्थियों के लिए सहायक सिद्ध होगी।