चौक चौराहों पर यह बात हमें अक्सर सुनने को मिल जाती है कि भारत विभाजन के लिए गांधी-नेहरू आदि जिम्मेदार थे और उन्होंने विभाजन को रोकने और जिन्ना को समझाने का कोई प्रयास नहीं किया । परंतु क्या ऐसी बातों का कोई आधार है? क्या वास्तव में गांधी जी और उनकी टीम ने भारत के विभाजन को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया? क्या गांधी जी ने प्रयास किये? अगर गांधी जी ने प्रयास किये तो वे विफल क्यों हो गए? इसी प्रकार यह भी जानना आवश्यक है कि भारत विभाजन में जिन्ना की क्या भूमिका रही है। जिन्ना का प्रारंभिक राजनैतिक जीवन किस प्रकार से था और और इतने कम समय में ही उन्होंने पाकिस्तान की मांग को पूरा कैसे करा लिया। भारत विभाजन के प्रमुख कारण क्या थे? जिन्ना को समझाने के लिए गांधी जी और अन्य नेताओं ने क्या-क्या प्रयास किए? इसी प्रकार यह जानना भी आवश्यक है कि अंग्रेजों की भारत विभाजन में क्या भूमिका थी। उपरोक्त के अतिरिक्त हमें यह भी जानना आवश्यक है कि भारत की एकता अखंडता शांति एवं मानवता की खातिर गांधी जी ने अपने जीवन का एक-एक कण देश के लिए समर्पित कर दिया लेकिन भारत की वर्तमान पीढ़ी ने गांधी जी के बलिदान एवं उनके आदर्शों को भुला सा दिया है। यह किताब उनके प्रयासों को याद करने का एक बहाना भी है।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.