‘ग़ज़लकार’ ग़ज़ल-विधा पर आधारित एक छमाही पत्रिका है। इसकी शुरुआत सन 2014 में हुई थी। इस पत्रिका में ग़ज़ल से जुड़े तमाम पक्षों पर सामग्री दी जाती है। जैसे - ग़ज़लें शायरों पर लेख ग़ज़ल पर आलेख शायरात पर लेख आत्मकथा के अंश इंटरव्यू उर्दू-काव्यशास्त्र किताबों की समीक्षा आदि। अधिकांश सामग्री उर्दू से हिन्दी लिप्यन्तरण और अनुवाद पर आधारित रहती। इसके अन्य अंक भी अमेज़न पर उपलब्ध हैं। इसके सम्पादक दीपक रूहानी हैं। हिन्दी-उर्दू भाषा और साहित्य में बराबर संतुलन बनाकर गम्भीरता से काम करनेवालों में दीपक रूहानी ख़ासे चर्चित हैं। इनकी सम्पादित-अनूदित और मौलिक किताबें महत्त्वपूर्ण प्रकाशनों से प्रकाशित हो चुकी हैं। हिन्दी-साहित्य में डॉक्टरेट दीपक रूहानी मूल रूप से ज़िला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रहनेवाले हैं और आजकल रोज़ी-रोटी के सिल्सिले में बिहार प्रांत के मधुबनी ज़िले में स्थित आर. के. कॉलेज में हिंदी के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर हैं।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.