कृति की कविताएं गीता के 18 अध्यायों से प्रेरित हैं जो जीवंत तो हैं ही मार्गदर्शक भी हैं। संकलन की कविताएं जीवन के तमाम रहस्यों को परत-दर-परत खोलती हैं। अर्जुन का विषाद और कृष्ण का उपदेश-मार्गदर्शन कर्म-अकर्म का भेद आत्मा-शरीर का रहस्य योग ब्रह्म जैसे विषयों को बड़े सरल तरीक़े से सुलझाती हैं संकलन की कविताएं। बेहद पठनीय। जीवन को नई दिशा देने में सक्षम एक ज़रूरी किताब।