कवियित्री अंजली श्रीवास्तव (गीतांजलि) की प्रथम प्रकाशित पुस्तक 'गीतांजलि- अंजलि भर गीत' जीवन के अनेक रंगों से रंगी हुई मानव हृदय के विभिन्न भावों से सराबोर कविताओं का एक अनूठा संग्रह है जो कि न केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति है अपितु अनेक स्थानों पर यह समाज के लिए कुछ संदेश भी दे जाती है। आप भी इस पुस्तक को पढ़ें और इसके भावों का हृदय से आनन्द उठाएं।