अंजुमन प्रकाशन के नए उपक्रम रेडग्रैब बुक्स से प्रकाशित ‘ग़ज़ल प्रसंग’ पचास ग़ज़लकारों की ग़ज़लों का संकलन है जिसे राणा प्रताप सिंह ने संपादित किया है. इस संकलन से ग़ज़ल की वर्तमान स्थिति और भाव-प्रभाव की बानगी मिल सकेगी। यह किताब ‘विधा प्रसंग संकलन शृंखला’ (आठ किताबों का पहला सेट) का हिस्सा है. इस सेट में नौ विधाओं पर केन्द्रित आठ पुस्तकें प्रकाशित की गयी हैं जिनको नौ संपादकों ने संपादित किया है.