विवेक कुमार मिश्र का यह पहला कहानी संग्रह है। वे मूलत: कवि हैं। समसामयिक विषयों पर आलेख भी लिखते हैं। इस संग्रह में विविध विषयों पर दस कहानियाँ संगृहीत हैं। पुस्तक की शीर्षक कहानी 'गिलुभाई' ऑनलाइन दुनिया की कहानी है। ये कहानियां कभी गुदगुदाती हैं तो कभी स्मृतियों के गहरे तल में ले जाती हैं और कभी सोचने पर विवश करती हैं।