“गोल्डन गर्ल्स” रुद्रा पब्लिकेशन्स से प्रकाशित होने वाला लेखक का दूसरा उपन्यास है। इससे पहले इस विख्यात प्रकाशन संस्थान से लेखक का मसिजीवी उपन्यास प्रकाशित हो चुका है। अब तक दिल्ली के विभिन्न प्रकाशन संस्थानों से लेखक के निर्भया जय केदार नारी गाथा चम्बल के फूल चम्बल का शहीद परदेश बेटी बचाओ: बेटी पढ़ाओ गोरा-बादल पदमावती-गाथा रानी पदमावती दूसरा सिकन्दर कबीर और भामाशाह आदि एक दर्जन से ज्यादा उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं और गुरू नानक गुरू गोविन्द सिंह स्वामी श्रद्धानंद रसखान मिर्ज़ा ग़ालिब सम्राट कृष्णदेव राय कुतुबुद्दीन ऐबक अलाउद्दीन खिलजी नाथूराम गौडसे संत तुकाराम संत नामदेव पृथ्वीराज चौहान सिकन्दर डॉ० हेडगावार श्यामा प्रसाद मुखर्जी रज्जू भैया पं० दीनदयाल उपाध्याय माधवराव गोलवलकर सहित करीब तीन दर्जन औपन्यासिक जीवनियाँ प्रकाशित हो चुकीं हैं।