आचार्य चतुरसेन हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार हैं जिन्होंने सैकड़ों कहानियाँ और कई चर्चित उपन्यास लिखे हैं। उनका रचनात्मक फलक बहुत विशाल था जिसमें उन्होंने धर्म राजनीति समाजशास्त्र स्वास्थ्य और चिकित्सा आदि विषयों पर लिखा। उनकी 150 से अधिक प्रकाशित रचनाएँ हैं जो अपने में एक कीर्तिमान है। ऐतिहासिक उपन्यासों के लेखक के रूप में उनकी विशेष प्रतिष्ठा है। उनकी रचनाएं रोचक और दिल को छूने वाले होते है। शास्त्रीजी अपनी शैली के अनोखे लेखक थे जो अपने कथा-साहित्य में भी इतिहास राजनीति धर्मशास्त्र समाजशास्त्र और युगबोध से सम्पृक्त विविध विषयों को दृष्टि में रखकर लिखते थे।. About the Author आचार्य चतुरसेन शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले के चांदोख में हुआ था। ये हिन्दी भाषा के एक महान उपन्यासकार थे। आचार्य चतुरसेन के उपन्यास रोचक और दिल को छूने वाले होते हैं। इनका अधिकतर लेखन ऐतिहासिक घटनाओं पर ही आधारित है। आभा इनकी पहली रचना थी। इनकी प्रमुख कृतियाँ सोमनाथ वयं रक्षामः और वैशाली की नगरवधू इत्यादि हैं|.