'गृहलक्ष्मी की श्रेष्ठ कहानियां' स्त्रियों के संघर्ष की कहानी है। इन कहानियों में प्यार की मीठी खुशबू है रिश्तों की मधुरता और अपनापन है। साथ ही यह कहानियां समाज की कुरीतियों पर प्रकाश डालती हैं।<br>आप इस संकलन की कहानियां पढ़ेंगे तो विश्वास है कि आप इससे अपने आपको जरूर जोड़ पाएंगे। लेखकों ने अपने अनुभवों और भीतरी द्वंदों को सच्चाई के साथ शब्दों में पिरोया है। यह कहानियां हर उस इंसान को प्रेरित करेंगी जो रिश्तों की अहमियत को समझते हैं और उनसे अलग अपने आपको नहीं रख सकते। कहानियां दिखाती हैं कि महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारी नहीं उठाती बल्कि विचारों सपनों और सृजनशीलता की धुरी भी हैं। बड़ी उत्सुकता के साथ हम इस संकलन को आपको सौंप रहें हैं।