आज की दुनिया विज्ञान की दुनिया है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने के लिए चारपाई पर जाने ' तक दिन में जितनी भी चीजें हम बरतते हैं सब पर कहीं न कहीं विज्ञान के चमकीले 'दस्तख्त' हैं। लेकिन विज्ञान के इन अविष्कारों के पीछे आश्चर्यों से भरी आदमी की धुन और लगन है । फिर चाहे कार की कहानी हो या हवाई जहाज की कपड़े की कहानी हो या किताब की बिजली की कहानी हो या टेलीफोन की टेलीविजन की कहानी हो कैमरे या कंप्यूटर के आविष्कार की ये कहानियाँ किसी परीकथा से कम दिलचस्प और रोमांचक नहीं लगतीं। उम्मीद है खेल-खेल में विज्ञान की सीख देने वाली ये कहानियाँ पाठकों को खूब रिझाएँगी।।