लेखक परिचय नाम- राजेन्द्र प्रकाश वर्मा। पिता का नाम- स्व. डॉ. गोरे लाल वर्मा। माता का नाम- स्व. श्रीमती दुर्गा देवी वर्मा। जन्म तिथि एवम् जन्मस्थान- 1 फ़रवरी 1948 जबलपुर। शिक्षा- एम् ए बी एड पत्रकारिता पत्रोपाधि। प्रयाण - 14 मई 2010 फैज़ाबाद। लेखन एवं प्रकाशन- सन् 1965 से देश की अनेक लब्ध प्रतिष्ठ पत्र पत्रिकाओं में कहानियाँ व्यंग्य लघु कथाएँ गीत ग़ज़ल कविताएँ निरन्तर प्रकाशित होती रहीं। विभिन्न रचनाओं का समय समय पर आकाशवाणी से प्रसारण। कुछ कहानियाँ ’रवि वर्मा ’ के नाम से प्रकाशित। प्रकाशित कृतियाँ- अपराधी बालक का सुधार (मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रकाशित) जलते सवालों का रेगिस्तान (काव्य संग्रह) नहले पर दहला (हास्य व्यंग्य कविताओं का सन्ग्रह) अँधेरे का आदमी (काव्य संग्रह) बिजनेस सीक्रेट (हास्य व्यंग्य संग्रह) शेष अशेष (गीतों ग़ज़लों का संग्रह)। सम्मान- साहित्य श्री तथा शारदा प्रसाद भुशुण्डि स्मृति सम्मान से सम्मानित। अन्य- प्रसिद्ध पत्रकार। फैज़ाबाद उ.प्र.से नया मोर्चा साप्ताहिक का सम्पादन। रंगमञच कलाकार। अंत में समाजसेवा एवम स्वतन्त्र लेखन अपना लिया।