इस पुस्तक में लेखक द्वारा भारत के सभी महापुरुषों की जीवनी एकएक पृष्ठ में प्रतिपादित की गई है। प्रत्येक महापुरुष को एक पृष्ठ में समेटने का प्रयास किया गया है । विद्यार्थी पूरी पुस्तक पढ़ना कम पसंद करते हैं सभी महापुरुषों पर पुस्तकें उपलब्ध है किंतु आज की इस भाग दौड़ की जिंदगी में पूरी पुस्तक पढ़ना कठिन है तथा विद्यार्थियों के पास इतना समय भी नहीं रहता है इस कारण इस पुस्तक में प्रत्येक महापुरुष के संबंध में एक पृष्ठ में संपूर्ण जानकारी दी गई है किसी भी महापुरुष की जयंती के समय विद्यार्थी उनके विषय में एक पृष्ठ पढ़कर भी अपनी तैयारी पूर्ण कर सकते हैं। यह प्रयास किया गया है कि सभी महापुरुषों को इसमें सम्मिलित किया जाए किंतु हमारे देश में असंख्य महापुरुष हुए हैं हम महापुरुषों को इसमें सम्मिलित कर रहे हैं अगली पुस्तक में शेष बचे महापुरुषों को सम्मिलित करने की कोशिश करेंगे। यह पुस्तक सभी विद्यार्थियों शिक्षकों एवं वक्ताओं के लिए अत्यधिक उपयोगी है ।