यह पुस्तक भारत के ऐसे कानूनो का संकलन तथा उनके विषय में एक ऐसा विश्लेषण है जिनके लागू होने या लागू होने से पहले किसी न किसी प्रकार का विवाद रहा हैं अथवा इनके कारण देश मे भिन्न-भिन्न प्रकार के आंदोलन हुए हैं वैसे तो देश अधिकतर नागरिकों ने इन क़ानूनों को पढ़ा होगा लेकिन मेरा मानना है कि उन्होने शायद इस नजरिये से नहीं पढ़ा होगा इस पुस्तक में मैंने इन क़ानूनों से जुड़े कुछ विवादों का विवरण दिया है परंतु जैसे-जैसे आप इस पुस्तक को पढ़ना आरंभ करेंगे वैसे-वैसे आपको भारत के इन कानूनों से जुड़े अन्य विवादों का ज्ञान स्वत: ही होता चला जाएगा ।