हनुमान जी का कुशल प्रबन्धन -: पवनपुत्र हनुमानजी ने अपनी दिव्य ऊर्जा और शक्तियों का प्रबन्धन अपने जीवन में इतनी कुशलता से किया कि आज वे इस क्षेत्र में हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बन गये हैं। वे ऐसे अद्वितीय कर्मयोगी हैं जो परीक्षा देने से कभी जी नहीं चुराते और उसमें हमेशा खरे उतरते हैं। वे अभय की शक्ति से सम्पन्न परमज्ञानी गुणी चतुर सुजान बुद्धिमान और विवेकी रामदूत तथा दूसरों के संकटमोचक हैं। अपनी वाणी का संयमित प्रयोग करने वाले हनुमानजी में सत्यनिष्ठा परोपकार गुणग्राहकता दूरदर्शिता और आत्मविश्वास जैसे दैवीय गुण कूट-कूटकर भरे हैं। इसीलिए उन्हें पग-पग अपने बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलता है और वे अपने कार्य को सिद्ध करके ही दम लेते हैं।तो पढ़िए हनुमानजी के अद्भुत प्रबन्धन गुणों को दर्शाती इस पुस्तक को और अपने जीवन को एक नयी दिशा दीजिए।