हिमाचल प्रदेश के केन्द्र में स्थित मण्डी जिले के इतिहास और संस्कृति पर आधारित ’हिमालय गरिमाः मण्डी का सांस्कृतिक वैभव’ एक शोधपरक पुस्तक है जिसमें हिमालयी संस्कृति का तथ्यात्मक विवरण सन्निहित है। प्रदेश के केन्द्र में अवस्थित मण्डी प्रागैतिहासिक वैदिक पौराणिक और महाकाव्यकालीन अनेकानेक घटनाओं का साक्षी रहा है।यहां प्रचलित लोक साहित्य व परम्पराओं में क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर के विराट दर्शन होते हैं। मूलतः मण्डी जिला पूर्ववर्ती सुकेत और मण्डी रियासतों के 15 अप्रैल को भारतीय संघ में विलय के परिणामस्वरुप अस्तित्व में आया। मण्डी प्राचीन काल से पंजाब के मैदानी भाग को मध्य एशिया से जोड़ने वाले विख्यात रेश्म मार्ग पर स्थित था जिस कारण यहां के धर्म व संस्कृति पर बौद्ध धर्म का प्रभाव द्रष्टव्य है। वैदिक नदियों- सतलुज और ब्यास के किनारे बसे मण्डी के इतिहास व संस्कृति को वृहद आयाम प्रदान करती यह पुस्तक शोधार्थियों संस्कृति पोषक एवम् आम पाठकों को बहुपयोगी सिद्ध होगी।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.