हिमांशु जोशी के अनुभव इतने सघन और व्यापक हैं कि कथा की धरती को उर्वरा बना देते हैं। इस मायने में वह एक सिद्धहस्त रचनाकार हैं। इस संकलन में हिमांशु जोशी की यादगार कहानियाँ दी जा रही हैं जो कथा रसिकों और शोधार्थियों के सामने उनके कथा - व्यक्तित्व को समग्र रूप से साकार करेंगी।