Home Science (A Textbook fo Human Ecology and Family Sciences) (HIndi Medium) Class 12_(CBSE 2024-25)


Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.

LOOKING TO PLACE A BULK ORDER?CLICK HERE

About The Book

मेरे लिए यह प्रसन्नता की बात है कि ‘गृह विज्ञान-12’ का नवीनतम संस्करण आपके हाथों में है। प्रस्तुत पुस्तक ‘केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद्’ के अद्यतन पाठ्यक्रमानुसार लिखी गई है। इसमें व्यवस्थित रूप से सरल कितु सक्षम भाषा शैली में संपूर्ण वांछित सामग्री दी गई है। प्रत्येक अध्याय में आए सिद्धांतों को अनेक उदाहरणों द्वारा बोधगम्य बनाया गया है। अभ्यास हेतु विभिन्न प्रकार के प्रश्न-प्रारूप भी दिए गए हैं ताकि विद्यार्थी एवं अध्यापक अधिकाधिक लाभान्वित हो सकें। इस पुस्तक की प्रमुख विशेषता यह है कि पाठ्यक्रमानुसार सभी खंडों सहित प्रयोगात्मक एवं परियोजना कार्यों का भी वर्णन किया गया है। इन खंडों के प्रत्येक पाठ में आए ‘अभ्यास-प्रश्न’ परीक्षा में पूछे जानेवाले सभी प्रश्न-प्रारूपों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कुछ अन्य परीक्षोपयोगी सामग्री भी इस पाठ्यपुस्तक में दी गई है जो निम्नलिखित है- स विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के विभिन्न विषयों को सहजतापूर्वक समझाने के उद्देश्य से यथोचित चित्रें का समावेश किया गया है। स प्रत्येक अध्याय के अंत में पाठ के महत्वपूर्ण बिंदुओं को विद्यार्थियों के स्मरणार्थ ‘ध्यान देने योग्य बातें’ के अंतर्गत दिया गया है। स प्रत्येक अध्याय के अंत में एन-सी-ई-आर-टी- पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर तथा अतिरिक्त प्रश्न (वस्तुनिष्ठ चित्र आधारित तथ्याध्ययन (केस स्टडीज) आधारित लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रारूप वाले) संदर्भ उत्तर पृष्ठ सहित प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के अभ्यास-कार्य हेतु नवीनतम प्रतिदर्श प्रश्न-पत्र के आधार पर तैयार किए गए दो अभ्यास प्रश्न-पत्र भी दिए गए हैं। पाठ्यपुस्तक में दी गई सामग्री को पाठ्यक्रमानुसार तथ्यपरक तथा विद्यार्थियों के द्वारा सहज रूप से ग्रहण करने योग्य बनाने हेतु हमने हर संभव प्रयास किया है। आशा है कि इसमें निहित परंपरा का निर्वहन एवं आधुनिक जानकारियों का समावेश विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक साबित होगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस पुस्तक की सहायता से विद्यार्थी अत्यधिक अंक प्राप्त करने में सक्षम होंगे और शिक्षकों के लिए भी यह पुस्तक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सिद्ध होगी। इस पुस्तक के संबंध में सभी शिक्षकों एवं शिक्षाविदों द्वारा दिए गए सुझावाें का सहर्ष स्वागत किया जाएगा।
Piracy-free
Piracy-free
Assured Quality
Assured Quality
Secure Transactions
Secure Transactions
Fast Delivery
Fast Delivery
Sustainably Printed
Sustainably Printed
downArrow

Details