इस पुस्तक में एंड्रयू अज़ीज़ डे ट्रेडिंग की बुनियादी बातें बताते हैं। इसके अलावा वे महत्वपूर्ण रणनीतियाँ भी बताते हैं जिनका इस्तेमाल बहुत से ट्रेडर हर दिन करते हैं। वे बता रहे हैं कि हर सुबह ट्रेड करने के लिए सबसे अच्छे शेयर कैसे खोजे जाएँ। वे बाजार में उपलब्ध विभिन्न टूल्स और प्लेटफॉर्म्स पर अपने विचार भी व्यक्त करते हैं। इस पुस्तक में डे ट्रेडिंग की रणनीतियों तकनीकों और रहस्यों को आपके सामने उजागर किया जाएगा। यह पुस्तक सारगर्भित भी है और व्यावहारिक भी इसलिए यह पुस्तक हर डे ट्रेडर के लिए उपयोगी व मूल्यवान है चाहे आप नये ट्रेडर हों या अनुभवी ट्रेडर हों।