अगर आप ‘आई वांट लव’ को महज़ एक किताब हे तो बेईमानी होगी क्योंकि यह दुनिया की एक अद्भुत घटनाओं में से एक है जो सिर्फ़ एक बार ही होती है। यह लेखक की ज़िंदगी (से प्रेरित) के वे पल हैं जिन्हें उसने कभी जिया है। इसमें वे सपने हैं जो लेखक ने खुली आँखों से देखे और उसकी कल्पनाएँ भी हैं। ज़िंदगी के सबसे उदास दिनों में लेखक ने एक सपना देखा जिसको पूरा करने के लिए उसने अपनी ज़िंदगी के कई साल बर्बाद कर दिए। इसमें एक माँ का अपने बेटे के प्रति निश्छल प्रेम है जो किसी की भी आँख को नम कर देगा। ये एक कहानी ही नहीं ये आपको बताएगी कि प्यार जैसी कम्बख़्त चीज़ के लिए एक इंसान क्या से क्या कर सकता है। जब उसे प्यार होता है तो उससे खुश कोई इंसान नहीं होता है लेकिन जब वह बिखरता है तो उसे समेटने में मुद्दत लग जाती है। बेशक दिल टूटने में आवाज़ हो ना हो लेकिन उसके टुकड़े तो हज़ारों होते हैं। यदि आप एक इंजीनियर हैं तो यह आपके लिए एक अमृत है जिसे पीकर आप तर (निहाल) हो जाएँगे। जब आप पढ़ेंगे तो आपको लगेगा कि यह सब आपके आस-पास का ही स्यापा है जिसे लेखक ने शब्दों में पिरो रखा है।.