यह पुस्तक मुंशी प्रेमचंद द्वारा रचित कहानियों का संग्रह है। हिंदी साहित्य के सर्वश्रेष्ठ कथाकार मुंशी प्रेमचंद को सामान्य से सामान्य साक्षर व्यक्ति भी परिचित है। उनकी कहानियाँ हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं को बड़ी ईमानदारी से अवगत कराती हैं। यह कहानियाँ हमारे समाज का उचित चित्रण करती हैं। इनकी कहानियाँ पाठकों के लिए एक प्रेरणा स्रोत के रूप् में कार्य करती हैं। इसलिए प्रेमचंद को साहित्य के देवता के रूप् में भी जाना जाता है।