प्रसंग शब्द के आसक्ति भक्ति संलग्नता अवसर घटना काण्ड आदि अनेक अर्थ होते हैं। प्रस्तुत संदर्भ में प्रसंग का अर्थ है किसी अवसर पर घटित किसी विशेष घटना के वार्तालाप से बताना या लिखना प्रसंग है। ये प्रसंग विशिष्ट होने से ही सुनाए या लिखे जाते हैं।<br>जो भी हो-जैसा भी हो पुस्तक आपके हाथों में हैं आप भी इसका सदुपयोग जहाँ चाहे जैसा चाहें कर सकते हैं मेरी तो यही इच्छा है कि अच्छे प्रसंग लोगों तक पहुँचते रहें एक बहुत बड़ा वर्ग इसका लाभ उठा सके।