''इंतिहा तेरे सदके'' यह केवल एक किताब नहीं... ये दिल है सच्चे प्यार का! हर उस प्रेम कहानी का जो इंतजार कर रही है एक प्यारे अंत का...। प्यार होना तो आसान है उसे बयां करना बहुत मुश्किल...l कई दफा पूरा जीवन बीतता है अपनी भावनाएं व्यक्त करने में...। राजेंद्र द्वारा लिखी गई इस प्यार की दास्तान मे इंतजार है करार का इंतजार है भावनाओं का। आशा करते है यह पुस्तक नई पीढ़ी के लिए सच्चे प्यार का दिपस्तंभ हो...और दिल की बात बिना कहे दिल तक पहुंचाने का एक बेहतरीन जरिया...। उम्मीद है यह कहानी आपको पसंद आए और इस किताब के माध्यम से...आपके इंतजार की ''इंतिहा'' खत्म हो...l