इंतज़ार काव्य संकलन ग़ज़लों की सादगी और गहराई से सजा हुआ है। इसके माध्यम से पन्ना ने उस सूक्ष्म और स्थायी भावना को शब्द दिए हैं जिसने कभी न कभी हम सभी को अपनी आगोश में लिया है। उनकी ग़ज़लें आपके दिल के तार छेड़ेंगी और आपको एक नए अंदाज़ में अपने ही अहसासों से रू-ब-रू कराएँगी। हर शेर में एक कहानी है हर ग़ज़ल में एक सफ़र। इंतज़ार पन्ना की रूह की आवाज़ है जो अब आपके हाथों में है… ऐसे ही कहाँ एक नज़्म बना करती है दर्द घुलता है रूह बनकर अल्फ़ाज़ों में।