राजस्थान वीरों की धरती कही जाती है। यहाँ के वीरों में राव सीहा से लेकर वीर दुर्गादास राठौड़ अमरसिंह राठौड़ जयमल जी जैता जी कूपा जी कल्ला जी जैसे अनगिनत वीरों की गौरव गाथाओं से इतिहास के पन्ने भरें पडे़ है। जिस अथाह विषय का इस ग्रंथ में वर्णन है उनके लिए ऐसी अनगिनत पुस्तकें भी शायद ही काफी हो। राजपूत राठौड़ जाने जाते है अपने त्याग बलिदान भारतीय संस्कृति सेवा और रक्षा के लिए असहज दुःख तकलीफ और कठिनाईयों को ही नहीं बल्कि मृत्यु को गले लगा लेना जिनका कर्म और धर्म है। इस पुनीत कार्य में राजपूत बालाओं ने भी कदम से कदम मिलाकर चलते रहकर अनूठा इतिहास रचा है। निष्ठाओं के प्रति समर्पण और कर्तव्यों के प्रति बलिदान जिनका आभूषण बनकर सदैव दैदीप्यमान होता रहा है। विवश होने पर जिन्होंने व्यक्तिगत ही नही वरन् बडे़ से बड़े सामूहिक जौहर किया जिनका स्मरण मात्र से मस्तक नत हो जाता है। मुगलों द्वारा किये अनाचार अत्याचार पलायन एवं व्यवस्थापन का विवरण