जाड़ौ-जूड़ौ एक दृष्टि में-★ श्रेष्ठ कुण्डलियाओं का संग्रह - डॉ. सोम ठाकुर★ कुण्डलिया छंद की पिचकारी में हास्य के गुलाबी रंग - डॉ. शिव ओम अम्बर★ हास्य का पिटारा व्यंग्य का सहारा - नरेन्द्र शर्मा नरेन्द्र★ सर्दी विषय का विस्तारित रूप- डॉ. विष्णु सक्सेना★ कवि की प्रयोगधर्मिता का परिचायक - डॉ. राम सनेही लाल यायावर★ लोकभाषा में एक अनूठा प्रयोग - डॉ. जे. पी. बघेल★ ब्रजभाषा का प्रथम कुण्डलिया संग्रह - त्रिलोक सिंह ठकुरेला★ निश्छल हास्य का भंडार - डॉ. अनिल चौबे★ जाड़े पर रिसर्च करता हुआ कुण्डलिया संग्रह - सर्वेश अस्थाना★ अनेक बिम्बों रंगों और रूपों का संसार - डॉ. अजय अटल(ख्यातिप्राप्त रचनाकार कुशल सम्पादक श्रेष्ठ कवि और मंच संचालक अवशेष कुमार पेशे से अध्यापक हैं। उनकी ताजा परिवेश पर लिखी हुई रचनायें बहुत पसंद की जाती हैं। उनकी रचनाओं का कलेवर कभी-कभी बहुत गम्भीर तो कभी-कभी बहुत हास्यमयी भी होता है। सन् 1990 में उत्तर-प्रदेश के हाथरस जनपद के गाँव सरौठ में जन्मी इस प्रतिभा ने कवि पिता से प्राप्त कविता के संस्कारों को लेकर एक लम्बी लेखन यात्रा तय की है।)-प्रकाशक