वरिष्ठ स्थापित लेखकों के समग्र सृजन-कर्म से अवगत कराने की दृष्टि से परिकल्पित ‘शिनाख्.त’ श्रृंखला प्रलेक प्रकाशन का एक महत्वाकांक्षी विशिष्ट दस्तावेजी परियोजना है जिसके तहत पाठकों के दुलारे कई लोकप्रिय लेखक शामिल किये जा चुके हैं। इसी कड़ी में कथा-साहित्य में 40 वर्षों से निरंतर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते चले आ रहे जयनंदन पर आधारित ‘शिनाख्त : जयनंदन’ पुस्तक पाठकों के लिए उपलब्ध है। इस प्रस्तुति में जयनंदन पर लिखी गयी समीक्षायें उनके आलेख साक्षात्कार उपन्यास-अंश कहानियाँ नाटक कवितायें आदि से एक साथ गुजरना मुमकिन बन जाता है।