<p><b> About the Book: </b></p> मेरे द्वारा लिखे हुए शब्द मुझे प्रेरणा देते हैं। मन में चाहें जितनी नकारात्मकता हो मेरे शब्द उसमे भी सकारात्मकता ढूंढ ही लेते है। यह उस ईश्वरीय शक्ति का ही जादू है कि भावनाओं को शब्दों का जामा पहनाने के बाद में स्वयं को बहुत ही सुकून में जीता महसूस करती हूँ। अनेक नकारात्मक विचार व लम्हे जीवन में आते है मन विचलित भी होता है आम भाषा में कहूँ तो बहुत परेशान भी होती हूँ। लेकिन फिर धीरे -धीरे नया सकारात्मक विचार उन सभी पर हावी होने लगता है और जीवन पुनः नए उत्साह से अगले पल को जीने की ख्वाहिश करने लगता है। कलम फिर से नए शब्दों का ताना - बाना बुनने लगती है। विचारों का पिटारा फिर से बाहर निकलने को बेताब होने लगता है और उसका परिणाम सामने है। <p><b> About the Author: </b></p> मेरा नाम आरती निगम है। मैं लखनऊ की निवासी हूँ।जीवन के हर पहलू को संजीदगी से समझने का प्रयास करना मेरा स्वभाव है। उसके हर पहलू पर विचार करना मुझे स्वयं के प्रति ईमानदार बनाता है। इन्ही विचारों ने मुझे लेखन की प्रेरणा दी है। तमाम छोटे - छोटे प्रयासों का एक संकलन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। आशा ही नहीं विश्वास है कि यह जीवन में किसी ना किसी रूप में पाठकों को मुश्किल समय में लाभकारी अवश्य होगा।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.