*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
कविता का उद्देश्य कवि के मनोभावों को पाठकों के विचारों से परिचित कराना होता है। जब कोई पाठक किसी कविता को पढ़ता है तो उस कविता में व्यक्त विचार एवं मूर्तविधान को समझता है। अपनी प्रतिक्रियाएँ अपने मित्रों परिवार के सदस्यों एवं उन अन्य पाठकों के समक्ष व्यक्त करता है जिन्होंने उस कविता को पढ़ा होता है। वर्तमान समय में लिखी जा रही कवितायें अनेक सामाजिक मुद्दों से ओत-प्रोत होती हैं। ये कभी छंदयुक्त तो कभी छन्दमुक्त होती हैं। इन कविताओं में अंग्रेजी शब्दों का स्वच्छन्द प्रयोग आजकल की युवा पीढ़ी को अपनी ओर आकर्षित करता है और कई नये कवियों को अनंतकाल से चली आ रही काव्य परंपरा से जोड़ता है। अपने इस कविता संग्रह 'झुरमुट' को आपके समक्ष प्रस्तुत करना मेरे लिए हर्ष का विषय है। यह पूरी तरह संभव है कि मैंने काव्य रचना में भाषागत त्रुटियां की हों जिनके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ। काव्य रचना की विराट परंपरा के समुद्र में यह मेरी एक छोटी सी नौका है जिसके गंतव्य तक पहुंचने की मुझे पूर्ण आशा है। इस पुस्तक के पाठन के फलस्वरुप आने वाली आलोचनाओं का मैं पूर्ण मनोयोग से स्वागत करूँगा। ये पुस्तक मेरे अंतर्मन की उमंगों सामाजिक मुद्दों पर मेरे विचारों एवं 'विरहणी' 'पाप की धरा पर' तथा 'रहस्य' सरीखी कविताओं को पाश्चातय कविताओं के प्रतिबिम्बत रूप में प्रस्तुत करती हैं।