नेहा कुमारी ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय से इतिहास (ऑनर्स) में स्नातक किया है। विद्यालय स्तर पर उन्होंने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए धनबाद ज़िले में कला संकाय से 12वीं कक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में नेहा कुमारी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। तैयारी के दौरान उन्होंने स्वयं अनुभव किया कि अभ्यर्थियों को अक्सर बिखरे हुए स्रोतों कठिन भाषा और जटिल सामग्री की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं अनुभवों और अपनी समझ को आधार बनाकर उन्होंने यह पुस्तक तैयार की है।इस पुस्तक में उन्होंने JPSC मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विषयवार नोट्स मॉडल आंसर और सरल भाषा में व्याख्या प्रस्तुत की है। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को एक सुव्यवस्थित प्रामाणिक और परीक्षा-उन्मुख अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है। “मैं भी कभी आपकी ही तरह विशाल पाठ्यक्रम बिखरे नोट्स और उलझन से जूझ रही थी । यह पुस्तक उसी संघर्ष से निकला मेरा ईमानदार प्रयास है ताकि आपकी राह थोड़ी आसान और केंद्रित हो सके।”विशेषताएँ- JPSC मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रमानुसार सामग्री- विषयानुसार संक्षिप्त एवं स्पष्ट नोट्स- उत्तर लेखन के लिए मॉडल आंसर- छात्रा के अनुभव पर आधारित सरल प्रस्तुतिनेहा कुमारी का विश्वास है कि यह पुस्तक अभ्यर्थियों की तैयारी में न केवल समय बचाएगी बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सही दिशा भी प्रदान करेगी।