*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
”काश ऐसा हो” में संकलित कविताएँ मेरी जीवन-यात्रा की साथी हैं। कितनी ही मोहक और दुरूह परिस्थितियों में ये मेरे साथ मुस्कुरायी हैं व्यथित हुई हैं थपकी देकर आशा का संबल दिया है और मेरी चाहत को उड़ान भरने के लिए पंख प्रदान किये हैं। ये रचनाएँ ही नहीं बल्कि मेरा जीवन-गीत है। कुछ सपने हैं कुछ यादें हैं ऐसे भी पन्ने हैं जो लिखे जाने हैं। आप पाठकों को मैं अपने जीवन का वो गुलदस्ता भेंट करना चाहती हूँ जिसे मैंने अब तक सहेज कर रखा है इसमें विविध रंगों के सुमन हैं कुछ सुखद लम्हों के हैं कुछ यादों के हैं कुछ संघर्षों के काँटों में पले हैं और कुछ सपनों के हैं। ये सभी मेरे दिल के बहुत क़रीब हैं। मैं आपको आमंत्रित करती हूँ कि मेरी इस भेंट को स्वीकार करके मेरी जीवन-यात्रा में शामिल होइए। आपका तहे दिल से आभार। सुमन निहार