अंजुमन प्रकाशन के नए उपक्रम रेडग्रैब बुक्स से प्रकाशित ‘कहानी प्रसंग’ तीस कहानीकारों की एक-एक कहानी का संकलन है जिसे डॉ लवलेश दत्त ने संपादित किया है. इस संकलन से कहानी की वर्तमान स्थिति और भाव-प्रभाव की बानगी मिल सकेगी। यह किताब ‘विधा प्रसंग संकलन शृंखला’ (आठ किताबों का पहला सेट) का हिस्सा है. इस सेट में नौ विधाओं पर केन्द्रित आठ पुस्तकें प्रकाशित की गयी हैं जिनको नौ संपादकों ने संपादित किया है.