बच्चों की कल्पना की दुनिया बहुत ही रंग बिरंगी होती है उसको सजाया है इन कहानियों से जिसमें जादू है रहस्य है नयी दुनिया है पर साथ में सीख है सभ्य और सुलभ भाषा है । ये कहानियाँ हिंदी को बढ़ावा देतीं है और बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति लगाव जगाती हैं । औरों के प्रति दया समभाव प्यार की भावना रखना हम सब के लिए मानवता को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है इन मूल्यों को बच्चों में उजागर करने के लिए कहानियाँ बहुत प्रमुख भूमिका निभाती हैं और हमें आशा है की ये कहानियाँ इस कसौटी पर खरी उतरेंगी।