कहानियों का पिटारा सीरीज़ की यह दूसरी बुक है। रोचक कहानियों का यह पिटारा बच्चों को खूबसूरत कहानियों के ज़रिये उपयुक्त सन्देश पहुँचाता है और उन्हें अपनी सरल भाषा से गुदगुदाता भी है । कहानियाँ ऐसे पिरोयी हुईं हैं की कई कहानियों से बच्चे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। ये कहानियाँ हिंदी को बढ़ावा देतीं है और बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति लगाव जगाती हैं । आशा है हमारे नन्हे पाठक इन कहानियों को पसंद करेंगे और इससे अच्छी बातें सीख कर उन्हें अपने जीवन में भी उतारेंगे।