*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
मेरी इस पुस्तक के बारे में थोड़ी सी पंखुड़ियां... यह पुस्तक मतलब महानायक नरेन्द्र मोदी की थोड़ी सी अनसुनी सी बातों का गुलदस्ता। यह पुस्तक मतलब उस व्यक्ति के बारे में थोड़ी सा निष्पक्ष विश्लेषण जिसने अपना घर- परिवार सबकुछ देश के लिए छोड़ दिया। यह पुस्तक मतलब उस नरेन्द्र मोदी के बारे में थोड़ी जानकारी जिस पर कभी एक रुपए के भ्रष्टाचार तक का आरोप नहीं लगा जिसका सम्पूर्ण जीवन बेदाग है। यह पुस्तक उस नरेन्द्र मोदी की थोड़ी झलक दिखाती है जिसके कपड़ों पर बालों पर दाढ़ी पर चुप रहने पर चर्चा और बोलने पर भी चर्चा होती है। यह पुस्तक उस राजनेता के बारे में कुछ कहती है जिसने कई बड़े बड़े भ्रष्ट नेताओं देशविरोधियों आतंकियों नक्सलियों और जातिवादियों को निष्प्रभावी कर डाला। यह पुस्तक मतलब भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने में दिनरात जुटे नरेन्द्र मोदी के संघर्ष की गाथा जिसे देश सुनना चाहता है जिनसे प्यार करता है। यह पुस्तक मतलब भारत से भ्रष्टाचार की जड़ें उखाड़कर देश की राजनैतिक सफाई करने वाले नरेन्द्र मोदी की अनकही अनसुनी सी कहानियों का हिस्सा। यह पुस्तक मतलब एक ऐसे राजनेता का युग जिसके सामने भारत की हर पार्टी हर नेता बौना नजर आता है। यह पुस्तक मतलब नरेन्द्र मोदी को देश के करोड़ों आम नागरिकों की ओर से उनको दिया गया धन्यवाद रूपी पुष्प है। मेरी यह पुस्तक 'कल्पवृक्ष नरेन्द्र मोदी' ...भारत के उन सोये हुए लोगों को जगाने का विनम्र प्रयास है जो देश में जारी 'महामंथन' और महानिर्माण के इस ऐतिहासिक कालखंड में भी मूकदर्शक बने हुए हैं। विश्वगुरु बनने के लिए भारत करवट ले रहा है। ऐसे समय में हर हिन्दुस्तानी को मेरा क्या और मुझे क्या वाली मनोस्थिति से बाहर निकलने की आवश्यकता है। मैं उन लोगों को अहसास करवाना चाहता हूं कि सरकारें आएंगी और जाएंगी लेकिन ऐसा सुनहरा अवसर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आया है जब देश शक्तिशाली बन रहा है। इसमें आप सबका योगदान भी बहुत ही जरूरी है तभी नये भारत निर्माण का स्वप्न शत प्रतिशत साकार हो सकता है। इस पुस्तक का मूल उद्देश्य है मैं देश के हर नागरिक को यह अहसास करवा सकुं कि आज का यह नया भारत मोदीजी के शक्तिशाली नेतृत्व में ना सिर्फ सक्षम बन रहा है वरन् स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है। भारतमाता की जय जयकार हो रही है। मेरी यह पुस्तक मेरा राष्ट्रचिंतन है। मेरी भारतभक्ति है। भारतमाता के प्रति मेरा समर्पण है मेरा प्यार है। उन करोड़ों कार्यकर्ताओं लोगों प्रशंसकों समर्थकों राष्ट्रवादियों की भावनाओं का चित्रण है जो भारतमाता को विश्वगुरु के सिंहासन पर पुन: बिराजमान करने के लिए तन मन धन से कार्यरत हैं। यह वही कारवां है जो नरेन्द्र मोदी की अगवानी में भारतमाता की जय का उद्घोष करता हुआ चल पड़ा है और लगातार आगे बढ़ रहा है। मेरी हार्दिक अभिलाषा है कि यह पुस्तक हर उस व्यक्ति में नयी ऊर्जा उत्साह और जोश भर दे जो नया भारत बनते हुए देखना चाहता है महसूस करना चाहता है उसमें अपना योगदान देना चाहता है और दे रहा है। मेरी यह पुस्तक 'कल्पवृक्ष नरेन्द्र मोदी' ऐसे सभी व्यक्तियों को मेरा समर्थन व्यक्त करती है जो सामान्य कार्यकर्ता है जो नरेन्द्र मोदीजी से प्रभावित होकर जनप्रतिनिधि बने हैं जो समाजसेवी हैं सायबर योद्धा हैं जो राष्ट्रपुरुष हैं। हर वह व्यक्ति जो मोदीविरोधी और देशद्रोही तत्वों का पर्दाफाश करते रहते हैं। वह व्यक्ति जो सरकारी पदों पर रहकर नया भारत निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग दे रहे हैं और इस समयकाल में अपनी समग्र ऊर्जा भारत के नवोदय के लिए लगा रहे हैं। वह भारत की ओर से धन्यवाद के पात्र हैं। यह पुस्तक उन सभी लोगों के प्रति मेरी ओर से कृतज्ञता व्यक्त करती है जो किसी भी जाति धर्म पार्टी संगठन विचारधारा के हैं लेकिन भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए मोदीजी और उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ खड़े हैं और दिनरात कड़ा परिश्रम कर रहे हैं जिससे भारत की यशगाथा और आगे बढ़े। समुद्र मंथन के समय भी ऐसी ही परिस्थिति का निर्माण हुआ था. जैसे आज हो रहा है। एक वर्ग मोदी विरोध में हद से ज्यादा अंधा हो गया है। यह मोदीविरोधी गैंग कब भारतविरोधी गैंग बन गई स्वयं उन विरोधियों को भी पता नहीं चल पाया है। डिजिटल भारत जनधन अकाउंट का विरोध एक देश-एक टैक्स जीएसटी का विरोध वन रैंक वन पैंशन का विरोध देश की सेना को ताकतवार बनाने वाले राफेल विमान का विरोध योग दिवस का विरोध दुश्मन देश पर भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े कर सबूत मांगना और इसका विरोध करना आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा का विरोध स्वावलम्बी भारत अभियान का विरोध सीमा विवादों पर शत्रु देशों चीन- पाकिस्तान का समर्थन और भारत का विरोध देश की अखंडता के शिल्पी सरदार पटेल की सबसे बड़ी प्रतिमा का विरोध। गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण का विरोध संविधान दिवस मनाने का विरोध भगवान श्रीराम के जन्मस्थान अयोध्या में श्रीराम मन्दिर निर्माण का विरोध 35 वर्ष बाद लायी गई नयी शिक्षा नीति का विरोध कृषि से बिचौलियों- आढ़तियों को हटाकर किसानों को स्वतंत्र और समृद्ध बनाने वाले कृषि बिल का विरोध... बहुत बड़ी श्रंखला है विपक्षियों के पापों की। अगर सब लिखना चाहुं तो नयी पुस्तक लिखनी पड़ जाएगी मुझे। लेकिन जिन लोगों ने नरेन्द्र मोदी के हर जनहितकारी कदमों का समर्थन किया है वह समर्थन आशीर्वाद के समान है। हमारी ना सिर्फ वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली कई पीढ़ियां इस तपस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योगदान को कभी नहीं भूल सकती। आईये नया भारत निर्माण के उत्सव को मनाएं इस बदलते भारत की शक्ति को महसूस कर इस पर गर्व करें और देश के उस बहुसंख्यक सनातन हिन्दु समुदाय का स्वाभिमान और सम्मान बरसों बाद वापस लौटाने वाले नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दें। धन्यवाद नरेन्द्र मोदीजी - समग्र भारतवासी