‘कविताओं का संगम’ एक लघु काव्य संकलन है जिसमें विविध विषयों पर कविताएँ लिखी गई हैं। इस संकलन में नारी प्रेम प्रकृति देशभक्ति माँ व वसंत ऋतु हिन्दी भाषा जैसी विभिन्न कविताओं का समावेश है। विषयों की विविधता इस संकलन को एक विशेष स्वरूप प्रदान करती है। प्रत्येक कविता की भाषा हर वर्ग के पाठकों को ध्यान में रखकर लिखी गई है। यह संकलन पाठकों के लिए ज्ञान व मनोरंजन का स्रोत साबित होगा।