Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.

LOOKING TO PLACE A BULK ORDER?CLICK HERE

About The Book

खाद्य विज्ञान और पोषण के सिद्धांत वर्तमान समय में जब स्वास्थ्य समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं तब खाद्य विज्ञान और पोषण का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। हमारे दैनिक जीवन में खाद्य पदार्थों का चयन उनकी पोषण गुणवत्ता उनका पाचन तंत्र पर प्रभाव और शरीर की संपूर्ण कार्यप्रणाली में उनकी भूमिका को समझना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस पुस्तक का उद्देश्य विद्यार्थियों शोधार्थियों पोषण विशेषज्ञों एवं आम पाठकों को एक सुलभ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खाद्य विज्ञान एवं पोषण के मूल सिद्धांतों से अवगत कराना है। यह पुस्तक खाद्य अवयवों (कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन वसा विटामिन खनिज लवण जल आदि) के रासायनिक व जैविक स्वरूप उनके पाचन अवशोषण तथा जैव उपलब्धता पर केंद्रित है। साथ ही इसमें संतुलित आहार ऊर्जा आवश्यकताएं जीवन चक्र के विभिन्न चरणों में पोषण आवश्यकताएं पोषण संबंधी समस्याएं तथा खाद्य संरक्षण एवं प्रसंस्करण की मूल अवधारणाओं को भी सरल भाषा में समझाया गया है। पुस्तक की संरचना पाठ्यक्रम के अनुरूप इस प्रकार की गई है कि यह गृह विज्ञान पोषण विज्ञान आहार विज्ञान खाद्य प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध हो। इसके अतिरिक्त यह पुस्तक उन पाठकों के लिए भी लाभदायक है जो स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु पोषण संबंधी ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं।
Piracy-free
Piracy-free
Assured Quality
Assured Quality
Secure Transactions
Secure Transactions
Fast Delivery
Fast Delivery
Sustainably Printed
Sustainably Printed
downArrow

Details