Khol Kar Dekho (??? ?? ????)

About The Book

मनोज धीमान का जन्म 16 जून 1964 को फिरोजपुर छावनी (पंजाब) में हुआ था। उनके पिता एच.आर.धीमान एक जाने-माने पत्रकार थे। घर में विभिन्न भाषाओं के अनगिनत समाचार पत्र व मैगषीन आया करते थे। बचपन में पत्र-पत्रिकाओं को उलट-पलट कर चित्र देखने का शौक कब साहित्य पढ़ने में तबदील हो गया मालूम ही न हुआ। फिर लिखने का शौक भी जाग उठा। बचपन में बच्चों के लिए खूब साहित्य लिखा जिनमें कहानियां कवितायेँ क्षणिकाएं इत्यादि शामिल थीं। सैंकड़ों की संख्या में व्यंग्यचित्र इत्यादि भी बनाये। इनका प्रकाशन विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं (पंजाब केसरी हिन्द समाचार जगबाणी वीर प्रताप द ट्रिब्यून दैनिक ट्रिब्यून जाग्रति लोटपोट इत्यादि) में हुआ। कई जगह मनोज धीमान के इंटरव्यू प्रकाशित हुए। एक बार आकाशवाणी के एक प्रोग्राम ( युवाओं के लिए विशेष) में भी इंटरव्यू प्रसारित हुआ।<br>इन्होंने वर्ष 1987 में पत्रकारिता में कदम रखा। फिरोजपुर से द ट्रिब्यून ग्रुप टाइम्स ऑफ इंडिया (दिल्ली एडिशन) प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया अजित (पंजाबी) में स्ट्रिंगर के तौर पर कार्य किया। वर्ष 2000 में स्टाफ रिपोर्टर के तौर पर इंडियन एक्सप्रेस में नियुक्ति हो गई। उसके बाद हिंदुस्तान टाइम्स (प्रमुख संवादाता) व डेली पोस्ट (डिप्टी न्यूज एडिटर) में भी काम किया। पत्रकारिता के दौरान स्टाफ के तौर पर उन्होंने लुधियाना जालंधर व धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में कार्य किया। पिछले लगभग दस वर्ष से वे ऑनलाइन न्यूज पोर्टल चला रहे हैं।<br>अब तक मनोज धीमान की हिंदी में चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पहली पुस्तक ''लेट नाईट पार्टी'' (कहानी संग्रह) 2007 में प्रकाशित हुआ था जिसका विमोचन लुधियाना (पंजाब) में सीबीआई के भूतपूर्व निदेशक सरदार जोगिन्दर सिंह द्वारा किया गया था। बाद में इस कहानी संग्रह का अंग्रेजी अनुवाद भी प्रकाशित हुआ जिसे प्रोफेसर शाहीना खान ने अंग्रेजी में अनुवाद किया था। वर्ष 2009 में कविता संग्रह ''बारिश की बूँदें'' प्रकाशित हुआ । वर्ष 2012 में उपन्यास ''शुन्य की ओर'' प्रकाशित हुआ। वर्ष 2021 में लघुकथा संग्रह ''यह मकान बिकाऊ है'' प्रकाशित हुआ। इस दौरान उनकी कई काव्य रचनाएं व कहानियां विभिन्न समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रमुखता के साथ प्रकाशित हुई। आकाशवाणी (जालंधर) पर भी कुछ एक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं।
Piracy-free
Piracy-free
Assured Quality
Assured Quality
Secure Transactions
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
downArrow

Details


LOOKING TO PLACE A BULK ORDER?CLICK HERE