इस काव्य संग्रह संग्रह के द्वारा जीवन के विभिन्न रंगों को कविताओं के माध्यम से शब्दों में पिराने की कोशिशकिया गया है ।जिंदगी बहुत सुंदर है । लोग बहुत अच्छे हैं । जरूरत है तो हमें अपने संकुचित विचारों की कैद से बाहर निकल कर सोचने की व्यवहार करने की तथा सही दिशा में सही कदम उठाने की । यदि आपने अपने आसपास की खूबसूरती को आत्मसात कर लिया तो यही दुनिया आपके लिए आपके सपनों की दुनिया बन जाएगी तथा इसी जीवन में इन्हीं सब के पास एवं साथ आपको तथाकथित स्वर्ग की भव्यता का एहसास होगा ।