वर्तमान में किसानों को पूरी लागत और मेहनत के बाद भी उसकी उपज का हक नहीं मिल पाता इसके लिए विभिन्न कारक उत्तदायी है जो किसानों के विकास में अवरोध बने हुए हैं।पुस्तक में किसानों की सभी प्रमुख समस्याओं को समाहित करने का प्रयास किया गया है।साथ ही प्रयास किया है कि स्थानीय स्तर से लेकर कम व्यय वाले ऐसे सभी कार्य जो किसानों की दशा सुधारने में सहायक हो सकते है उनको भी इसमे सहेजने का प्रयास किया है।इसमे कई प्रयास तो ऐसे भी है जो क्रियाशील है केवल उनको दिशा देने का कार्य करना है।जहां एक और किसान की उन्नति देश की प्रगति में सहायक होगी तो किसान भी आत्मनिर्भर होने की दशा में आगे बढ़ पाने में सक्षम होंगे।कृषि हमारे देश का मूल आधार है आज भी 70% से अधिक आबादी कृषि पर ही निर्भर हैकृषि सुधार से देश की अर्थव्यवस्था को भी गति और मजबूती मिलेगीकिसानों की खुशहाली निश्चित रूप से खुशहाल देश की निशानी है।किसान बड़े ही स्वाभिमानी होते है यदि एक बार मजबूत हो जाये तो कभी कर्जमाफी जैसी मांग वो स्वतः से ही नही करेंगे।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.